इंदौर।राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक मामले में 7 साल बाद एफआईआर दर्ज की है। पीड़ित ठेकेदार मुकेश नायक इस मामले में लगातार थाने के चक्कर लगाता रहा, लेकिन आधा दर्जन टीआई बदलने के बाद भी उसकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई।
पुलिस के अनुसार, कुंदन नगर निवासी मुकेश नायक (37) को जून 2019 में बैंक से किस्त बाउंस होने की जानकारी मिली, जबकि उसके खाते में पर्याप्त राशि थी। बैंक स्टेटमेंट निकालने पर पता चला कि 7-8 मई 2019 को जमशेदपुर (झारखंड) में किसी अज्ञात व्यक्ति ने एटीएम से 12 बार में 1.20 लाख रुपए निकाल लिए।7 साल तक भटकता रहा पीड़ित-मुकेश ने मई 2019 में ही शिकायत की थी, लेकिन कोरोना काल और अधिकारियों के तबादलों के बीच उसकी सुनवाई नहीं हुई। हाल ही में उसने वर्तमान टीआई नीरज बिरथरे से मुलाकात की, जिसके बाद बुधवार को एफआईआर दर्ज की गई।