April 30, 2024

इंदौर। सदर बाजार थाना क्षेत्र में बुरहानपुर से दो दिन पहले उपचार के लिए आए नायब तहसीलदार ने फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी के मुताबिक वह अपना पिछले आठ सालों से मानसिक उपचार करा रहे थे। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है।
टीआई मंजू यादव के मुताबिक घटना रामबाग की है। यहां रहने वाले श्रीकांत (56) पुत्र रमेश चंद्र सरोलिया ने फांसी लगाकर जान दे दी। श्रीकांत नायब तहसीलदार थे और उनकी पोस्टिंग बुरहानपुर में थी। 18 मार्च को वह अपने पुश्तैनी घर पहुंचे थे। यहां उन्होंने रविवार को गलियारे के पास फंदा बनाकर फांसी लगा ली। रिश्तेदार यश उन्हें लेकर एमवाय अस्पताल पहुंचे थे। पुलिस के मुताबिक मौके से किसी तरह का सुसाइड नोट तो नही मिला है। लेकिन यह जानकारी लगी कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नही थी। जिसका इलाज भी चल रहा था।