शिप्रा तट पर उड़ा गुलाल भजनों पर झूमे भक्त

उज्जैन | राम घाट स्थित राणोजी की छतरी पर फाग उत्सव का आयोजन किया गया जिसमें शहरवासियों ने गुलाल और फूल से जमकर होली खेली।

श्री परशुराम ब्राह्मण संगठन और श्री क्षेत्र पंडा समिति एवं पार्षद माया राजेश त्रिवेदी के संयोजन में राम घाट पर फाग उत्सव मनाया गया। जिसमें शहरवासियों ने रंग गुलाल और फूलों से जमकर होली खेली। इस मौके पर रतलाम के प्रसिद्ध भजन गायक गोपाल कृष्ण शर्मा ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वही स्थानीय कलाकारों ने भी आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति दी। इस दौरान पंडित राजेश त्रिवेदी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदोरिया,अनंतनारायण मीणा, विजय व्यास और अर्जुन सिंह चंदेल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
बाइट
माया राजेश त्रिवेदी पार्षद

Author: Dainik Awantika