अमेरिका से लौटी महिला कोरोना पॉजिटिव, मप्र अलर्ट मोड में

जबलपुर। अमेरिका से लौटी महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके बाद जिले में हड़कंप मच गया है। महिला कुछ दिन पहले ही अमेरिका से लौटी थी। उसे सर्दी-खांसी के लक्षण थे। इसके बाद महिला ने कोरोना टेस्ट करवाया था। गुुरुवार को महिला संक्रमित पाई गई। जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है।