भोपाल में हुई बैठक में सरपंच शर्मा जिला सरपंच संघ अध्यक्ष नियुक्त

तराना। मध्य प्रदेश सरपंच संघ की बैठक भोपाल में आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित विधायक रामपाल विधानसभा सिलवानी प्रदेश सरपंच एकता कल्याण संघ प्रदेश अध्यक्ष निर्भय सिंह यादव उपस्थित रहे।बैठक में समस्त पंचायतों सरपंचों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया एवं 53 सरपंच संघ जिला जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। नियुक्ति सांसद अनिल फिरोजिया की सहमति से सरपंच संघ जिला अध्यक्ष तेज सिंह दांगी, विनोद शर्मा की सहमति से उज्जैन जिला सरपंच संघ अध्यक्ष सतीश शर्मा ग्राम पंचायत ईलमखेड़ी जनपद तराना को नियुक्त किया गया।सेठ विजेंद्र सिंह दांगी ग्राम पंचायत सोनवाई को जिला इंदौर सरपंच संघ अध्यक्ष नियुक्त किया गया।