March 29, 2024

अकोदिया मंडी। नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक नायक के प्रथम अकोदिया नगर आगमन पर स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री इंदरसिंह परमार की उपस्थिति मे भाजपा अकोदिया मंडल अध्यक्ष नरेंद्र यादव के नेतृत्व मे भाजपा कार्यकर्त्ताओं में भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष यादव ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नायक को श्री श्रृंगारपुर बालाजी महाराज का चित्र भेंट किया। जिला भाजपा कार्यालय पर शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने जा रहे नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक नायक के प्रथम अकोदिया नगर आगमन पर स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री इंदरसिंह परमार की उपस्थिति मे भाजपा अकोदिया मंडल की और से मंडल अध्यक्ष नरेंद्र यादव के नेतृत्व मे बस स्टेण्ड पर भाजपा कार्यकर्त्ताओं में भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष यादव ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नायक को श्री श्रृंगारपुर बालाजी महाराज का चित्र भेंट किया। स्वागत अवसर पर पूर्व विधायक गिरिराज मंडलोई, जनपद पंचायत अध्यक्ष चंदर सिंह पटोदिया, वरिष्ठ नेता जेपी परमार, अजय राठी, खामसिंह यादव, अनिल शर्मा,मगनीराम पाटीदार, सचिन शर्मा, कमल प्रजापति मांगीलाल पाटीदार,डॉ. नासिर खान, कैलाश सोनी,अरविन्द परमार,भगवान सिंह आंजना,आयुष चांडक, कमलेश अग्रवाल, संतोष मेवाड़ा, अमीर उल्लाह खान, संदीप खत्री, प्रेम मालवीय, राकेश राठौर, निकेश यादव,अमित राठौर, राजेंद्र राजपूत, राज अंश मेवाड़ा, सागर जाधव, संभव जैन आदि उपस्थित रहे।