किला स्थित चित्रगुप्त मंदिर में कायस्थ समाज ने की महाआरती

शुजालपुर। दीपावली के बाद यम द्वितीया पर भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना की गई। कायस्थ समाज के लोग ने भाई दूज पर सुबह अपने अपने घरों में कलम दवात की पूजा की तथा प्रतिवर्ष अनुसार चित्रगुप्त मंदिर किला शुजालपुर सिटी में भगवान चित्रगुप्त की सामुहिक पूजा अर्चना,महाआरती का आयोजन हुआ। साथ ही प्रतिभावन छात्र-छात्राओं का सम्मान कायस्थ महासभा ने किया। मंदिर में कायस्थ समाजजनों ने अपने आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त की पूजा की। इस अवसर पर अतिथि के रूप में स्कूल शिक्षा एवं सामान्य प्रशासन राज्यमंत्री इंदरसिंह परमार, जिला महामंत्री विजय बैस, वरिष्ठ अभिभाषक हेमंत सक्सेना, संतोष सक्सेना, पार्षद अजीत राणा, रमेशचन्द्र सक्सेना उपस्थित थे। स्वागत भाषण कायस्थ महासभा शुजालपुर अध्यक्ष शैलेन्द्र सक्सेना ने दिया। इस अवसर पर बडी संख्या में कायस्थ समाजजन व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।