नगर गौरव दिवस के तीसरे दिन 5 हजार से अधिक कन्याओं का पूजन

देवास। देवास नगर गौरव दिवस आयोजन के तीसरे दिन पुलिस परेड ग्राउंड में कन्या पूजन एवं कन्या भोज हुआ। जिसमें 51 सौ कन्याओं से अधिक कन्याओं को भोजन कराया गया। कार्यक्रम में महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन, कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला ने कन्या पूजन किया। इस दौरान जनप्रतिनिधिगण, आयुक्त विशाल सिंह चौहान, एसडीएम प्रदीप सोनी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
देवास का पहला नगर गौरव दिवस भव्य रूप से मनाया गया। हर साल नवरात्रि में देवास नगर गौरव दिवस मनाया जायेगा। देवास नगर के प्रथम गौरव दिवस का नवरात्रि के पहले दिन 26 सितंबर से शुभारंभ हुआ था। देवास नगर गौरव दिवस में पहले दिन पुलिस परेड ग्राउंड पर महाआरती, आतिशबाजी उदित नारायण की भजन संध्या हुई। शहर में दीपोत्सव मनाया गया। गौरव दिवस के दूसरे दिन 27 सितंबर को विकास नगर स्टेडियम से माता टेकरी तक चुनरी यात्रा निकली। चुनरी यात्रा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए। चुनरी यात्रा का सामाजिक संगठनो द्वारा जगह-जगह स्वागत किया गया। चुनरी यात्रा में शामिल महिलाएं 11 सौ मीटर लम्बी चुनरी लेकर निकली। चुनरी यात्रा के दौरान देवास शहर भक्तिमय दिखाई दिया। महिलाएं कलश लेकर निकली। चुनरी यात्रा में विभिन्न संगठन शामिल हुए। सामाजिक संगठनों द्वारा जगह-जगह प्रसाद वितरण किया जाएगा।