उज्जैन \ खड़े हनुमान मंदिर की ख्याति अब देश ही नहीं, विदेशों तक पहुंचने लगी है। कंठाल से छत्री चौक मार्ग के चौड़ीकरण के दौरान अपनी जगह पर अडिग रहे खड़े हनुमानजी के दर्शन के लिए अब विदेशी भक्त भी पहुंच रहे हैं।बीते एक सप्ताह में मंदिर में अमेरिका, जॉर्डन, नेपाल और दुबई की करेंसी चढ़ाई गई है। सोशल मीडिया पर मंदिर से जुड़ी चर्चाओं के बाद देश के अलग-अलग राज्यों के साथ विदेशों से भी श्रद्धालु दर्शन के लिए आ रहे हैं।मंदिर के पुजारी महेश बैरागी ने बताया कि हाल ही में नेपाल से करीब 200 लोगों का जत्था दर्शन के लिए आया था। श्रद्धालुओं ने नेपाली मुद्रा अर्पित की। वहीं, अमेरिका से आए एक दंपती ने मंदिर में 5 अमेरिकी डॉलर चढ़ाए।इसके अलावा एक अन्य भक्त ने 5 यूरो अर्पित किए। दंपती ने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर खड़े हनुमानजी के चमत्कार के बारे में सुना था। इसके बाद वे दर्शन करने से खुद को रोक नहीं पाए। नॉर्थ ईस्ट के राज्यों से भी पहुंच रहे श्रद्धालु खड़े हनुमानजी फिलहाल टेंट में विराजमान हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी चर्चा लगातार बनी हुई है। अब सिक्किम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश जैसे पूर्वोत्तर राज्यों से भी श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।पुजारी महेश बैरागी के मुताबिक, देशभर से आने वाले भक्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पहले आसपास के राज्यों से श्रद्धालु पहुंचते थे, लेकिन अब दूर-दराज के राज्यों और विदेशों से भी लोग खड़े हनुमानजी के दर्शन करने आ रहे हैं।
खड़े हनुमान की महिमा, विदेशी भक्त आकर चढ़ा रहे चढ़ावा:दान पेटी से निकली अमेरिका, जॉर्डन, नेपाल और दुबई की करेंसी, सोशल मीडिया पर चमत्कार की चर्चा