उज्जैन। मंगलवार को बडी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालु कार्तिक पुर्णिमा स्नान के लिए उज्जैन पहुंचे हैं। मान्यताओं के अनुसार कार्तिक पुर्णिमा पर शिप्रा स्नान के साथ ही पूजन अर्चन एवं दीपदान श्रद्धालू करेंगे। इसके साथ ही पुरातन कार्तिक मेले में पहुंचकर जलेबी का आनंद ग्रामीण श्रद्धालु लेंगे। मंगलवार देर शाम तक श्रद्धालुओं के शहर में पहुंचने का क्रम जारी था। श्रद्धालुओं के स्नान के लिए घाटों पर विशेष प्रबंध किए गए हैं। शिप्रा नदी के घाटों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।मंगलवार को वैसे तो कार्तिक पुर्णिमा का स्नान शिप्रा पर हुआ है। सुबह से ही श्रद्धालुओं के स्नान एवं दीपदान का क्रम चला है। ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार को भी पुर्णिमा मानी गई है। ऐसे में दो दिन तक पुर्णिमा का स्नान शिप्रा तट पर होने वाला है। इसके चलते मंगलवार देर शाम तक ग्रामीण श्रद्धालुओं का शहर आने का सिलसिला जारी रहा है। बुधवार को घाटों पर सुबह श्रद्धालु बडी संख्या में रहने वाले हैं। रात्रि में श्रद्धालु कार्तिक मेला मंच के समक्ष टेंट में परंपरागत रूप से रात्रि विश्राम करेंगे उसके बाद सुबह नदी में स्नान कर पूजन और दीपदान किया जाएगा। दिन के समय में कार्तिक मेला में जलेबी का स्वाद लेकर ग्रामीण श्रद्धालु अपने गंतव्य को रवाना होंगे।कई ने आस्था की डूबकी लगाई-मंगलवार को हजारों श्रद्धालुओं ने शिप्रा नहान के बाद दान-पुण्य कर पूर्णिमा की परंपरा को कायम रखा। शाम तक शिप्रा में आस्था की डूबकी का नजारा दिखाई देगा। सुबह से शिप्रा में आस्था की डूबकी लगाने का क्रम शुरू हो गया था। आज शिप्रा के रामघाट, दत्त अखाड़ा घाट, सुनहरी घाट से लेकर सभी घाटों पर नहान किया जा रहा है। यही क्रम शिप्रा नदी के रामघाट पर बना हुआ है। श्रद्धालु नहान के साथ दान-पुण्य भी कर रहे हैं। दोपहर तक हजारों श्रद्धालु आस्था की डूबकी लगा चुके थे। इस बार तिथियों की गडबड के कारण अधिकांश पर्वों को दो दिवस में मनाया जा रहा है।सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम-आस्था के नहान को देखते हुए प्रशासन और होमगार्ड के जवान शिप्रा नदी के घाटो पर सुरक्षा व्यवस्था में तत्पर दिखाई दे रहे हैं। नहान के दौरान कोई हादसा न हो इसको लेकर एसडीईआरएफ की टीम द्वारा पेट्रोलिंग कर श्रद्धालुओं को गहरे पानी में जाने से रोका जा रहा है। घाटों पर श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा व्यवस्था में स्थानीय पुलिस को भी तैनात किया गया है।शाम को दीपदान-कार्तिक पूर्णिमा पर शिप्रा में दीपदान की शुरुआत वैसे तो सोमवार से हो गई । कुछ श्रद्धालुओं ने दीपदान किया था। मंगलवार शाम को भी यही क्रम रहा है। श्रद्धालु दीपदान करने के लिए शिप्रा नदी पहुंचे और सुर्यास्त के साथ ही दीपदान का क्रम रामघाट, दत्त अखाड़ा घाट पर परंपरा अनुसार निभाया गया।एक सदी से पुराने मेले में पहुंचेंगे ग्रामीण-कार्तिक पुर्णिमा पर शिप्रा स्नान के साथ ही उसके घाट पर लगने वाले एक सदी से अधिक पुराने कार्तिक मेले का अपना महत्व है। ग्रामीण श्रद्धालु शिप्रा में स्नान ,दीपदान के बाद यहां पहुंचते हैं और मेले में जमकर जलेबी का लुत्फ उठाते हैं। इसके साथ ही नगर निगम के इस मेले में झूले-चकरी में भी मनोरंजन करते हैं।