घंटाघर से ब्रिज की और,चामुंडा चौराहा पर उलझन का यातायात जारी सड़कों पर जाम, चौराहों पर अराजकता : आखिर कहां है यातायात व्यवस्था ? लेफ्ट टर्न पर ऑटो का कब्जा, बंद सिग्नल और भगवान भरोसे चौराहे; यातायात व्यवस्था बेपटरी

उज्जैन। विकास के दौर में शहर की सड़कों पर यातायात व्यवस्था कमजोर हो गई है। घंटाघर से ब्रिज की और,चामुंडा चौराहा पर उलझन का यातायात जारी है। सडकों पर जाम,चौराहों पर अराजकता से सवाल खडा हो रहा है आखिर कहां है यातायात व्यवस्था ?शहर में अब केवल अव्यवस्थित स्थिति ही नहीं, बल्कि यातायात व्यवस्था जिम्मेदारों की अनदेखी का शिकार होती दिखाई दे रही है। प्रमुख चौराहों पर रोज जाम लग रहा है, लेफ्ट टर्न ई-रिक्शा स्टैंड में तब्दील हो गए है, नए ट्रैफिक सिग्नल बंद पड़े हैं। जाम के हालातो को जानने के बाद भी नगर सेवा के वाहन,आटो,ई-रिक्शा घंटाघर से ब्रिज वाले रास्ते पर ही खडे होना अपनी शान समझ रहे हैं। चौराहों पर वाहन चालक अपनी मनमर्जी से रास्ता तलाश रहे हैं। सवाल यह है कि जब शहर के महत्वपूर्ण मार्गों पर यातायात का दम घुट रहा है।लेफ्ट टर्न पर कब्जा,सिग्नल के मायने नहीं-यातायात नियमों के मुताबिक लेफ्ट टर्न को बाधामुक्त रखना जरूरी है, लेकिन शहर में नियम कागजों तक सिमटते नजर आ रहे हैं। शहर के अनेक प्रमुख मार्गों,चौराहों पर लेफ्ट टर्न वाहनों की निर्वाध आवाजाही के लिए बनाए गए हैं, लेकिन इनका उपयोग नगर सेवा के वाहनों को खड़े करने के लिए किया जा रहा है।सिग्नल बने शोपीस-शहर का प्रमुख चामुंडा चौराहा का सिग्नल शोपीस बन कर रह गया है। हाल यह हो गए हैं कि सिग्नल का पालन करने वाले वाहन चालकों को पीछे से आकर वाहन वाले हटने का कहने लगे हैं। गुत्थम-गुत्था यातायात यहां जारी रहता है। राईट जाने वाला वाहन चालक मार्ग के बिल्कुल लेफ्ट में खडा होता है और वह भी ई रिक्शा वाला। ऐसे में गिनती के जो लोग नियमों का पालन कर रहे होते हैं उन्हें भी समस्या का सामना करना पडता है। वाहनों को कतारबद्ध होने की बजाय लेफ्ट से आना और फिर अन्य वाहनों के सामने खडे हो जाना जैसे कृत्य भी यहां देखे जा सकते हैं।अपनी जौखिम पर वाहन चालक-फिलहाल शहर के अधिकांश मार्गों एवं चौराहों पर वाहन चालकों को अपने विवेक और जोखिम के भरोसे आवागमन  करना पड़ रहा है। चारों दिशाओं से आने वाले वाहन जब एक साथ चौराहे पर पहुंचते हैं, तो टकराव की आशंका बढ़ जाती है। यह स्थिति यातायात प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है।घंटाघर बना पार्किंग एवं स्टैंड-शहर के सबसे सुंदर स्थानों में से एक घंटाघर वर्तमान में पार्किंग एवं स्टैंड बनकर रह गया है। यहां चौतरफा वाहनों की पार्किंग देखी जा सकती है। अदृश्य शक्ति के दबाव में यहां कोई कार्रवाई वाहन चालकों पर नहीं की जाती है। यही नहीं यहां दो तरफा नगर सेवा के स्टैंड बने हुए हैं। इसके चलते यहां वाहनों को बेतरतीब एवं खतरनाक ढंग से खडा किया जा रहा है जो बराबर दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा है।

 

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment