राहुल बोले- राजीव गांधी की सुरक्षा जानबूझकर हटाई थी:ताकि उनकी हत्या हो सके, इसके लिए माहौल बनाया

नई दिल्ली।राहुल गांधी ने दावा किया है कि उनके पिता राजीव गांधी की सुरक्षा जानबूझकर हटाई गई थी। ऐसा इसलिए किया गया, ताकि उनकी हत्या हो सके। राहुल ने एक वीडियो में मां सोनिया और बहन प्रियंका के साथ यह बात कही। वीडियो में वे सोनिया की किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ पर चर्चा करते दिखे। यह किताब 16 नवंबर को दिल्ली में लॉन्च हुई थी।राहुल ने बताया कि उन्होंने अपनी मां सोनिया से कहा था कि अगर सुरक्षा बहाल नहीं की गई, तो उन्हें जल्द ही पिता के अंतिम संस्कार में लौटना पड़ सकता है। राजीव की 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में आत्मघाती हमले में हत्या कर दी गई थी।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment