हरि-हर मिलन में हिंगोट-रॉकेट चलाने वालों को हिदायत -महाकाल पुलिस ने सवारी मार्ग पर किया अलॉउसमेंट

उज्जैन। महाकाल मंदिर से गोपाल मंदिर तक आज रात हरि-हर मिलन का अद्भुत नजारा दिखाई देगा। सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन मुस्तैद हो गया है। सवारी मार्ग पर हिंगोट-रॉकेट चलाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। शनिवार रात पुलिस महाकाल मंदिर से गोपाल मंदिर मार्ग पर निकली और आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की हिदायत जारी की।
महाकाल मंदिर से आज रात बाबा महाकाल पालकी में सवार होकर सृष्टि का भार सौंपने के लिये गोपाल मंदिर पहुंचेगें। हरि-हर मिलन का यह नजारा अद्भुत होगा। बाबा महाकाल की सवारी मार्ग पर आतिशबाजी, पटाखे और हिंगोट रॉकेट के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है। कलेक्टर द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163(1) के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश के पालन में रात को महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल टीम के साथ सवारी मार्ग पर निकले और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ शांति व्यवस्था बनाए रखने के भ्रमण किया। इस दौरान दुकानदारों, रहवासियों और अन्य संबंधित व्यक्तियों को समझाइश दी गई कि प्रतिबंधात्मक आदेश का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जायेगी। थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि सवारी के दौरान पुलिस की नजरें बनी रहेगी। किसी भी स्थान पर अतिशबाजी के लिये पटाखों मिले तो उसे जप्त कर संबंधित के खिलाफ एक्शन लिया जायेगा। पुलिस की प्राथमिकता श्रद्धालु और नागरिकों की सुरक्षा है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment