-मोहननगर में रंजीश के चलते फोड़ी थी स्कार्पियों… पिस्टल दिखाकर धमकाने वाले बदमाश का निकाला जुलूस

उज्जैन। पुरानी रंजीश में पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने और स्कार्पियों फोड़ने वाले कुख्यात गिरोह का एक बदमाश शनिवार को पकड़ा गया। पुलिस ने उसका क्षेत्र में जुलूस निकाला। बदमाश के 2 साथी पूर्व में पकड़े जा चुके थे, 2 फरार है।
चिमनगंज थाना क्षेत्र के मोहननगर में एक माह पहले कुख्यात गिरोह अनमोल गुर्जर और उसके तीन-चार साथियों ने दहशत फैलाते हुये पुरानी रंजीश में शिवम के घर पहुंच पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी दी थी और उसके पिता मदनलाल की स्कार्पियों में तोड़फोड़ कर भाग निकले थे। मदनलाल की शिकायत पर पुलिस मामले में प्रकरण दर्ज किया था। पिस्टल दिखाने और स्कार्पियों में तोड़फोड़ का सीसीटीवी फुटेज सामने आने पर पुलिस ने अनमोल और उसके साथियों की पहचान करते हुये गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किये थे। पूर्व में 2 बदमाशों का पकड़ा जा चुका था, जो ढांचा भवन क्षेत्र के रहने वाले थे। अनमोल और 2 अन्य फरार चल रहे थे। जिनकी सरगर्मी से तलाश जारी थी। शनिवार को सूचना मिलने पर एक बदमाश सामर्थ्य उर्फ काजू पिता रमेशचन्द्र 21 वर्ष, निवासी अतिरिक्त विश्व बैंक कॉलोनी को पिपलीनाका से गिरफ्तार किया गया। जिसके खिलाफ पूर्व में अपराध दर्ज थे। दोपहर में पुलिस ने उसका मोहननगर क्षेत्र में जुलूस निकाला और घटनास्थल लेकर पहुंची। टीआई अशोक पाटीदार ने बताया कि बदमाश को न्यायालय में पेश किया गया है। उसके 2 साथी अनमोल और हैप्पी की तलाश जारी है। बदमाश को गिरफ्तार करने में एसआई जयदीप राठौर, प्रधान आरक्षक कपिल राठौड़, आरक्षक आनंद, रवि और  जगदीश का सहयोग रहा।
अनमोल की 2 थाना पुलिस को तलाश
अनमोल ढांचा भवन का रहने वाला है और गुर्जर गैंग का सरगना है। उसके खिलाफ कई थानों में प्रकरण दर्ज है। वर्तमान में उसकी चिमनगंज और देवासगेट थाना पुलिस को तलाश है। वह लम्बे समय से फरार चल रह है और लोगों को डराने-धमकाने के साथ अवैध वसूली का प्रयास कर रहा है। उसके भाईयों रोशन गुर्जर और रौनक गुर्जर भी अपराधिक प्रवृति के है। नीलगंगा थाना पुलिस को रोशन गुर्जर की तलाश है। कुछ साल पहले तक तीनों भाईयों ने गैंग बनाकर शहर में दहशत फैला दी थी। पुलिस ने 2 भाईयों को शार्ट एनकाउंटर में पकड़ा था। उस वक्त अनमोल नाबालिग था और पुलिस से बचने के प्रयास में छत से कूदकर भागने के प्रयास में घायल हुआ था।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment