उज्जैन। छोटी मायापुरी में रहने वाली बीना पिता रूपेश पंवार ने शनिवार को अज्ञात कारण से जहरीला पदार्थ खा लिया, परिजनों ने हालत बिगड़ती देखी तो उपचार के लिये चरक अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर उपचार के लिये भर्ती किया गया है। ड्युटी कम्पाउंडर की ओर से मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। युवती और परिजनों के बयान के बाद जहरीला पदार्थ खाने का कारण सामने आ पायेगा। एक अन्य मामले में रीना पति अजय चौहान निवासी अहमदपुरा देवास का मायका हीरामिल की चाल में है। शुक्रवार को रीना ने जहरीला पदार्थ खा लिया था, भाई सुनील उसे अस्पताल लेकर पहुंचा था, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है।
अलखधाम स्थित मानसरोवर कालोनी में रहने वाली 72 वर्षीय सरोज चाव्हाण के साथ शुक्रवार दोपहर को विशाल मेगा मार्ट से घर लौटते समय कंगन चोरी की वारदात हो गई थी। आटो चालक ने सरोज चाव्हाण को जबरदस्ती आटो में बैठाया था और घर छोड़ने की बात कहीं थी। आटो में 3 अन्य लोग बैठे थे। लेकिन चालक ने धन्नालाल की चाल के पास उन्हे उतार दिया था। घर पहुंचने पर एक हाथ में पहना सोने का कंगन गायब मिलने पर वृद्धा सरोज ने नीलगंगा थाने पहुंचकर आटो चालक और उसमें सवार अन्य पर चोरी की शंका जताई थी। पुलिस ने मामला जांच में लेकर सीसीटीवी कैमरे देखने थे। जिसमें वृद्धा को आटो में बैठाने और कुछ दूरी पर उतारने का घटनाक्रम दिखाई दिया था। लेकिन आटो पर नम्बर नहीं था। पुलिस आटो का रूट ट्रेस करने में लगी थी, लेकिन शनिवार शाम तक आटो चालक और उसमें सवार अन्य का सुराग नहीं मिल पाया था।
युवती ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर ,कंगन चुराने वालों का नहीं मिला सुराग