शिवसेना ने सोनिया की किताब फाड़ी, बैन की मांग:सावरकर और मराठी अस्मिता के अपमान का आरोप

मुंबई।शिवसेना ने बुधवार को सोनिया गांधी की किताब बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव को बैन करने की मांग की। मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किताब के पन्नों को फाड़ा।शिवसेना का आरोप है कि इस किताब में वीर सावरकर और मराठी अस्मिता के अपमान किया गया है। उधर, कांग्रेस की सहयोगी पार्टी YSRCP और BRS ने इस किताब को लेकर नाराजगी जताई है।YSRCP के तिरुपति सांसद मडिला गुरुमूर्ति ने कहा- सोनिया गांधी YSRCP के योगदान को कैसे नजरअंदाज कर सकती हैं। BRS के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने कहा कि सोनिया ने किताब में तेलंगाना का जिक्र तक नहीं किया।16 नवंबर को लॉन्च हुई किताब-सोनिया गांधी ने सोमवार को दिल्ली में एक कार्यक्रम में किताब लॉन्च की। कार्यक्रम में राहुल गांधी और AICC महासचिव एवं वायनाड सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा मौजूद थीं। उनके अलावा तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना, केरलम और कर्नाटक के मुख्यमंत्री शामिल हुए। सोनिया की किताब 10 नवंबर को ही बाजार में आ चुकी थी।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment