नई दिल्ली: गुजरात के वडोदरा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां AI की सलाह पर किसी का बसा-बसाया घर टूटने की कगार पर पहुंच गया। एक निजी स्कूल के शिक्षक ने पत्नी के साथ चल रहे मनमुटाव को सुलझाने के लिए AI चौटबॉट की मदद ली थी। सुलह तो दूर, AI की वजह से दोनों के रिश्तों में ऐसी दरार पड़ी कि बात तलाक की जिद तक पहुंच गई। झगड़ा शादी के बाद पत्नी की नौकरी को लेकर था, जिसे AI ने इस कदर बढ़ाया कि शिक्षक ने तलाक लेने की जिद पकड़ ली।
रिपोर्टस के मुताबिक, वडोदरा की एक 25 साल की महिला की शादी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए दो साल पहले हुई थी। उसका पति एक निजी स्कूल में शिक्षक है। शादी से पहले महिला भी नौकरी करती करे, जबकि पत्नी घर पर ध्यान देना चाहती थी। इस मुद्दे को लेकर दोनों के बीच आए दिन झगड़े की मुख्य वजह बन गई। पति चाहता था कि पत्नी फिर से नौकरी करे, जबकि पत्नी घर पर ध्यान देना चाहती थी। इस मुद्दे को लेकर दोनों के बीच आए दिन झगड़े होने लगे। झगड़ों से परेशान पति ने इसे AI की सलाह से सुलझाने के बारे में सोचा।
दो महीने से ले रहा था AI से सलाह
लगातार झगड़ों की वजह से शिक्षक ने करीब दो महीने से AI से सलाह लेना शुरू कर दिया। इसके बाद बात हाथ से निकलने लगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला ने बताया कि AI ने उसके पति को सुझाव दिया कि वह दोनों की बहस का ऑडियो और वीडियो रिकॉर्ड करे। शिक्षक ने AI की सलाह मानते हुए ऐसा ही करना शुरू कर दिया। इससे झगड़ा सुलझने की जगह और ज्यादा बढ़ गया। पत्नी को लगा कि पति उस पर नजर रख रहा है और सबूत जुटा रहा है। इससे घर में तनाव और बढ़ गया।