फूलों की आवक और भाव दोनों में तेजी आई

उज्जैन/ दीपावली पर घर-आंगन सजाने से लेकर मंदिरों में पूजा और बाजारों की सजावट तक फूलों की मांग बढ़ गई है। इसका असर उज्जैन की फूल मंडी में भी दिखाई देने लगा है। यहां फूलों की आवक और भाव दोनों में तेजी आई है।खास बात यह है कि उज्जैन मंडी के फूल शहर और आसपास के जिलों तक ही नहीं, बल्कि गुजरात, पंजाब और उत्तर प्रदेश के बाजारों तक भी पहुंच रहे हैं। इन दिनों मंडी में रोजाना करीब 40 से 50 पिकअप गाड़ियां फूल लेकर पहुंच रही हैं। प्रत्येक गाड़ी में औसतन 20 क्विंटल माल आता है।गेंदा 50 रुपए, गुलाब-सेवंती 140 रुपए किलो तकफूल मंडी  के मुताबिक, पिछले दो दिनों में फूलों के भाव में तेजी आई है। फिलहाल गेंदा 50 रुपए किलो और गुलाब व सेवंती 120 से 140 रुपए किलो तक बिक रहे हैं। दीपावली नजदीक आने के साथ मांग के अनुसार भाव में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment