रतलाम । रतलाम नगर को ओर स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने हेतु महापौर के निर्देशानुसार प्रतिदिन किये जा रहे सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान बिना सूचना के अनुपस्थित 19 कर्मचारियों का वेतन काटा जाकर कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया।
सफाई कार्य के निरीक्षण के दौरान खुले में कचरा डालने, सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने एवं स्वच्छता नियमों का उल्लघंन करने पर प्रिंस रद्दी भण्डार टैंकर रोड पर 2000, होटल न्यू शिवाजी, गुरूनानक किराना एवं जनरल स्टोर स्टेशन रोड पर 500-500, इकबाल मंसूरी, सागर कहार, शर्मा रेस्टोरेंट, राम भरोसे पान भण्डार, मन्नत रेस्टोरेंट स्टेशन रोड पर 250-250 रूपये का जुर्माना किया गया।नगर निगम के स्वास्थ्य अमले द्वारा पिपलेश्वर महादेव मंदिर के पास व विरियाखेड़ी नाले की सफाई, डॉ0 श्यामाप्रसाद मुखर्जी बस स्टैण्ड स्थित सुलभ कॉम्लेक्स के पास वाली नाली, नवकार रेसीडेंसी, डोंगरे धाम, पीएनटी कॉलोनी, वार्ड 33, 38, 39 आदि स्थानों पर सफाई का कार्य किया गया। इसके अलावा सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान विभिन्न वार्डो में बिना सूचना के अनुपस्थित 19 सफाई संरक्षकों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर एक दिवस का वेतन काटा गया।