जलाऊ लकड़ी का केस बनाने का डर दिखाकर 2 लाख मांगे 20हजार लेते डिप्टी रेंजर गिरफ्तार

जावरा  । खेत में रखी जलाऊ लकड़ी  का अवेध रूप से बेचने   के मामले में कैस बनाने की धमकी देकर 2लाख की रिश्वत मांगने वाले डिप्टी रेंजर कमल सिंह देवड़ा को लोकायुक्त उज्जैन टीम ने  शुक्रवार को 20हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

 ग्राम शक्कर खेड़ी पिपलोदा निवासी रईस का पिता अमीर शाह ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त के समक्ष लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया कि उन्होंने अपने खेत में रखी जलाव लकड़ी अशफाक खान को बेची थी। इसी मामले में डिप्टी रेंजर कमल सिंह द्वारा कैस बनाने की धमकी देकर कथित तौर पर 2लाख की रिश्वत मांगी गई थी बाद में आवेदक के निवेदन पर 65हजार लेने पर सहमति बनी। शिकायत की जांच उप पुलिस अधीक्षक दिनेश चंद पटेल द्वारा की गई। लोकायुक्त टीम ने ट्रैप की योजना बनाई शुक्रवार को गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए डिप्टी रेंजर कमल सिंह देवड़ा को कार्यालय में ही आवेदक रईस खां  से 20हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया ।उक्त कार्रवाई पुलिस महानिदेशक निदेशक योगेश देशमुख के निर्देशन में डीआईजी मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व एवं एसपी लोकायुक्त विनोद कुमार दीक्षित के निर्देश पर की गई। ट्रेप दल में डीएसपी दिनेश चंद पटेल निरीक्षक हिना डाबर, प्रधान आरक्षक हितेश ललावत, शिव कुमार शर्मा ,श्याम शर्मा, मोहम्मद इसरार एवं उमेश जाटव सहित 10 सदस्य शामिल थे।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment