पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक के नाम सौंपा ज्ञापन, पत्रकार पर दर्ज मामले को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

*बाग।  टांडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और डॉक्टरों की समस्याओं को लेकर कवरेज करने पहुंचे पत्रकार दीपक जायसवाल पर टांडा पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किए जाने का मामला गरमा गया है। इस कार्रवाई के विरोध में नगर पत्रकार संघ, बाग ने कड़े शब्दों में निंदा करते हुए बाग थाना प्रभारी हीरू सिंह रावत को पुलिस अधीक्षक धार के नाम एक ज्ञापन सौंपा।​ज्ञापन के दौरान दो टूक शब्दों में कहा कि एक रिपोर्टर का काम घटना की सच्चाई सामने लाना और जनता की आवाज उठाना होता है, न कि किसी आंदोलन या चक्काजाम का नेतृत्व करना। पत्रकार को इस प्रकार के मामलों में उलझाना स्वतंत्र प्रेस को दबाने का कुत्सित प्रयास है।चौथे स्तंभ पर हमले का आरोप-​ज्ञापन के दौरान पत्रकार बृज जाजू ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकारिता समाज का दर्पण और लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। जब कोई पत्रकार अपनी पेशेवर जिम्मेदारी निभाते हुए स्वास्थ्य केंद्र जैसी गंभीर समस्याओं को उजागर करने मौके पर पहुंचता है, तो उसे अपराधी की तरह ट्रीट करना और उस पर मुकदमे दर्ज करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे स्थानीय पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर बड़ा प्रश्नचिह्न खड़ा होता है।​ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की कमी और चरमराई स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर जनता में आक्रोश था, जिसे  दीपक जायसवाल  कवरेज कर रहे रिपोर्टर को चक्काजाम से जोड़कर मामले दर्ज करना प्रेस स्वतंत्रता पर सीधा हमला है।नगर संघ बाग ने मांग की है कि पत्रकार पर दर्ज किए गए इस झूठे और अनुचित मुकदमे को जल्द से जल्द वापस लिया जाए।इस दौरान नगर पत्रकार संघ  साथी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment