वेलिंगटन।अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बैटिंग की बदौलत भारत ने तीसरे टी-20 में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हरा दिया। भारत ने 199 रन का टारगेट सिर्फ 13.2 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने पांच मैचों की सीरीज दो मैच बाकी रहते ही जीत ली है।अभिषेक ने 35 बॉल पर टी-20 इंटरनेशनल करियर का चौथा शतक लगाया। वैभव ने 19 गेंदों पर 45 रन बनाए। दोनों के बीच 43 बॉल पर 133 रन की साझेदारी हुई। इन दोनों की पार्टनरशिप के दौरान भारत ने दो वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़े।भारत ने महज 5 ओवर में 100 रन पूरे कर लिए। यह टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम शतक है। भारत ने पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर भी बनाया। 6 ओवर में भारत ने बिना विकेट खोए 118 रन बना लिए।इससे पहले न्यूजीलैंड ने वेलिंगटन में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 198 रन बनाए थे।
तीसरे टी-20 में अभिषेक-सूर्यवंशी की रिकॉर्ड पार्टनरशिप से जीता भारत: सीरीज भी जीती