बारामूला।जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला ने शनिवार को एक बार फिर कश्मीर का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की सरकार हमारी मदद नहीं कर सकती। हमारे पड़ोसी को देखिए वह हर जगह कश्मीर का मुद्दा उठा रहा है। वह हमें बचा रहा है, वरना हमारी सरकार की नीयत ठीक नहीं है।बारामूला में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए फारूक ने कहा- केंद्र सरकार बड़े-बड़े दावे करती हैं और बातचीत की बातें करते हैं, लेकिन दिल्ली से आप क्या उम्मीद कर सकते हैं। उनका सामना कीजिए। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे, तो हमारी पहचान मिट जाएगी।
भाजपा बोली- अब्दुल्ला के भीतर का पाकिस्तान प्रेम जाग जाता है-भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने कहा, फारूक अब्दुल्ला के भीतर का पाकिस्तान समय-समय पर जाग जाता है। जब उनके अंदर का पाकिस्तान सामने आता है, तो वे इस तरह के गैर-जिम्मेदाराना बयान देते हैं। ऐसे बेतुके बयान देने से पहले फारूक अब्दुल्ला को सोचना चाहिए।”विश्व हिंदू परिषद (VHP) के नेता विनोद बंसल ने कहा, कश्मीर भारत का अभिन्न अंग था, है और हमेशा रहेगा। ये भारत में रहते हैं और पाकिस्तान की तारीफ करते हैं। क्या पाकिस्तान की वजह से कश्मीर सुरक्षित है या भारत की ताकत के दम पर पाकिस्तान को दिखाने से कश्मीर सुरक्षित है? अगर उनका यह बयान है, तो इससे बड़ा देशद्रोह कोई नहीं है।