नीमच । जिले के सिरखेड़ा गांव में खेत पर मजदूरी कर रहे युवक की जहरीले सांप के काटने से मौत हो गई। घटना नीमच सिटी थाना क्षेत्र के सिरखेड़ा गांव की है। सांप के काटने के बाद खेत से गांव तक युवक कों नाव से लाया गया । परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिरखेड़ा निवासी ओमप्रकाश पिता नानूराम बुधवार दोपहर खेत पर काम कर रहे थे। इसी दौरान जहरीले सांप ने उन्हें इस लिया। घटना के समय उनकी पत्नी भी खेत पर मौजूद थी। पत्नी से सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और ओमप्रकाश को गांव तक लाने का प्रयास किया। खेत और गांव के बीच पानी भरा होने के कारण उन्हें नाव के जरिए गांव तक लाया गया। । इसके बाद परिजन ओमप्रकाश को उपचार के लिए नीमच जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक की असमय मौत से परिवार पर वज्रपात हो गया। lगुरुवार सुबह जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया गया। नीमच सिटी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में अग्रिम कार्रवाई की।
खेत पर मजदूरी कर रहे युवक की जहरीले सांप के काटने से मौत