पिपलियामंडी ।आजाद कोटवार कर्मचारी संघ द्वारा अपनी मांगो को लेकर 22 से 28 अक्टूम्बर तक एसडीएम कार्यालय के बाहर टेंट लगाकर धरना दिया जारहा है।शुक्रवार को जिला कांग्रेस के महासचिव अनिल शर्मा,कांग्रेसनेता दिनेश गुप्ता ने धरने को अपना समर्थन दिया।इस मौके पर कोटवारसंघ के पदाधिकारियों ने बताया कि हमारी मुख्य 3 मांगे है जिनमे हमे शासकीय कर्मचारी घोषित करे, सेवा भूमि-माल गुजारा भूमि का भूमि स्वामी घोषित किया जाय साथ ही कोटवार वर्दी की राशि पूर्व की तरह कोटवारों के खाते के माध्यम से भुगतान करने एवं कोटवारों को घटिया वर्दी घोटाले की निष्पक्ष जांच कर दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाय।शर्मा ने कोटवारसंघ के पदाधिकारियों की समस्याओं को ध्यान से सुना व कहा कि सरकसर कोटवारों से काम तो जमकर करवा लेती है पर सुविधाओं के नाम पर उन्हें कुछ भी नही दिया जाता है।शर्मा ने कहा कि वर्तमान में कोटवारो को दीगई वर्दी व जूते घटिया होकर पहनने लायक नही है।शर्मा ने आश्वश्त किया कि आपके हकों की लड़ाई कांग्रेस पूरी ताकत के साथ लड़कर आपको न्याय दिलाएगी।आपकी जायज मांगो को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी को भी अवगत कराया जाएगा।
आजाद कोटवार कर्मचारी संघ के धरने को कांग्रेस नेताओ ने दिया समर्थन