बडौद। – पुलिस बडौद के अनुसार ग्राम खेरिया में पुत्र के द्वारा महिला को भगा ले जाने पर महिला के परिजनों ने पिता के साथ मारपीट करते हुए बीच बचाव करने आए युवक को कट्टा फायर से लगी गोली से गंभीर होने पर आगर जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया।
घटनाक्रम के अनुसार बड़ौद थाने के ग्राम खेरिया निवासी विक्रमसिंह पिता नारायणसिंह 8 दिन पूर्व ग्राम मेहंदी पुलिस थाना सुसनेर के चेतनसिंह पिता गोकुल सिंह की पत्नी रामूबाई को भगा कर ले गया जिसको लेकर चेतन सिंह के रिश्तेदार नैनसिंह सोंधिया पिता भंवरसिंह , बनेसिंह सोंधिया पिता रघुनाथसिंह, भगवानसिंह पिता रामसिंह निवासीगण ग्राम धतुरिया पुलिस थान गंगाधर डग जिला झालावाड़ ( राज.), चेतन सिंह पिता गोकुल सिंह, गोकुलसिंह निवासी ग्राम मेहंदी थाना सुसनेर और भावसिंह निवास ग्राम खरपड़ा गंगाधर पिड़ावा राज. सभी एकमत होकर चेतनसिंह के साथ आज ग्राम खिरिया पहुंचे और विक्रमसिंह के पिता नारायणसिंह से पूछताछ करते हुए उसके साथ मारपीट करने लगे तो चिल्ला चोट सुनकर ग्राम के मोहन सिंह पिता रामलाल, कालुसिंह pita अमरलाल, सागर सिंह पिता कालू सिंह, अलकार सिंह पिता भादर सिंह बीच बचाव करने आए तो बने सिंह ने अपने कमर में से एक कट्टा निकाल कर फायर कर दिया जो अलकार सिंह के सीने में लगी और खून निकलने लगा और दूसरा फायर हवा में kadiya गोली आवाज सुनकर गरम 8के लोग को आते देख आरोपी भाग गए। पुलिस बडौद ने जान से मारने और अवैध हथियार से फायर करने आदि धाराओं में प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश में जुटीहै।