घर से निकली महिला ने कुएं में लगाई छलांग,युवती ने लगाई फांसी

उज्जैन। घर से निकली महिला ने घर के पास बने कुएं में छलांग लगा दी। जब वह कुछ देर तक घर नहीं लौटी तो परिजन तलाश में निकले। कुएं के पास चप्पल दिखाई देने पर कुएं में देखा तो उसकी लाश पड़ी दिखाई दी। पुलिस ने शव बाहर निकालकर मामले की जांच शुरू की है।
पंवासा क्षेत्र के पंचकुआ में रहने वाली रानी पति विनोद 27 साल गुरूवार शाम घर से निकली थी। जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिवार को लगा के समीप के मंदिर गई हो गई। लेकिन अंधेरा ढलने के बाद भी घर नहीं आई तो भाई आकाश उसकी तलाश में निकला। मंदिर के समीप कुएं के पास उसकी चप्पल दिखाई दी। उसने अंदर देखा तो बहन रानी डूबी दिखाई दी। उसने परिवार को बुलाया और आसपास के लोगों को आवाज लगाई। महिला के कुएं में गिरने की सूचना मिलने पर पंवासा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। रात में उसका शव बाहर निकाला गया। एएसआई सावित्री कटारा ने बताया कि मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। परिजनों से पूछताछ करने पर पता चला कि पांच साल पहले इंदौररोड स्थित ग्राम धतुरिया में शादी हुई थी। लेकिन पारिवारिक विवाद के चलते सालभर से मायके में रही थी। रानी ने पति के खिलाफ पारिवारिक न्यायालय में केस भी लगा रखा था। एएसआई कटारे के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप जांच शुरू की गई है।
भाई ने ससुराल वालों पर लगाया आरोप
पोस्टमार्टम के दौरान भाई आकाश ने आरोप लगाते हुये बताया कि रानी के साथ ससुराल में काफी कुछ गलत हुआ था। पति के रिश्तेदार ने गलत काम किया था। लेकिन ससुराल वालों ने समझौता कर दर्ज कराई गई शिकायत वापस ले ली थी। बहन को घर से निकाल दिया था। मामले में पंवासा थाना प्रभारी गरमसिंह मंडलोई ने बताया कि पूर्व में महिला के साथ हुई घटना की शिकायत सांवेर थाने में दर्ज होना सामने आया है। लेकिन उसमें समझौता हो गया। परिजनों के बयान दर्ज करने पर ही आत्महत्या का कारण सामने आ पायेगा।
माता-पिता के बाजार जाने के बाद युवती ने मां की साड़ी का फंदा बनाया और फांसी लगा ली। माता-पिता के लौटने पर घटनाक्रम सामने आया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है।
नीलगंगा थाना पुलिस ने बताया कि अम्बर कालोनी में रहने वाली तनिषा पिता दशरथ बागरी 18 साल के फांसी लगाने की सूचना अस्पताल से मिली थी। परिवार उसके फंदे से उताकर ले गये थे। पुलिस घटनास्थल पहुंची, विवेचना के दौरान कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। घटनास्थल को सील कर परिजनों से पूछताछ में सामने आया कि पिता अंजीर बेचने का काम करते है। शाम को वह पत्नी के साथ बाजार गये थे। घर पर तनीषा अकेली थी। उसकी बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। पिता का कहना था कि बेटी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। वह घर पर रहती थी और छोटी-छोटी बात पर गुस्सा हो जाती थी। वह शाम को 2 दिन बाद नवरात्री की अष्टमी होने पूजा का सामान खरीदने बाजार गये थे। बेटी ने ऐसा कदम क्यों उठाया पता नहीं है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद मामले में जांच शुरू की जायेगी।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment