आगर रोड मिली लापता हुई 15 साल की बालिका

उज्जैन। नागझिरी थाना क्षेत्र के प्रीति परिसर में रहने वाले परिवार ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी 15 साल की बेटी अचानक घर से लापता हो गई है। वह कपड़ों का बेग लेकर निकली है। उसके लापता होने के दौरान वह घर पर अकेली थी, मां छोटी बेटी को डांस क्लास छोड़ने गई थी। एएसआई द्वारिका प्रसाद ने बताया कि मामला नाबालिग बालिका से जुड़ा होने पर तत्काल तलाश शुरू की गई और कैमरों के फुटेज देखे गये। बालिका आगररोड इंदिरानगर की ओर जाती दिखाई दी। परिजनों से क्षेत्र के संबंध में रिश्तेदारों की जानकारी प्राप्त की गई तो पता  चला कि इंदिरानगर में बालिका की दादी रहती है। वहां पहुंचने पर बालिका सुरक्षित मिल गई। पूछताछ करने पर सामने आया कि मम्मी के डांटने पर वह बेग लेकर दादी के यहां आ गई थी। बालिका को परिजनों के सुपुर्द किया गया है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment