उज्जैन। किसान समस्याओं को लेकर गुरूवार को उज्जैन में बडे प्रदर्शन की संभावना है। भारतीय किसान संघ जिला ईकाई ने इसका आव्हान किया है।आंदोलन के तहत उज्जैन जिला कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन किया जा कर अपनी मांगों का ज्ञापन जिला प्रशासन को किसान सौंपेगे।किसान संघ के जिलाअध्यक्ष बहादुरसिंह आंजना के सोश्यल मिडिया पर जिले के किसानों से उज्जैन आने का आव्हान किया है। इसमें बताया गया है कि किसानों की विभिन्न समस्याओं के लिए भारतीय किसान संघ मैदान में उतरकर प्रशासन को ज्ञापन देकर समस्याओं के निदान की मांग रखेगा।ज्ञापन में प्रमुख रूपसे नर्मदा के पानी किसानों को खेत तक हर हाल में पहुँचाने,उज्जैन जिले को सूखा घोषित करने,बिजली बिल में कटौती किए जाने,बिजली कटौती को रोके जाने और पूरे 10 घंटे बिजली देने ,नर्मदा का पानी सूखे तालाबों एवं नदियों में छोडे जाने केसीसी धारक किसानों का ब्याज माफ करने की मांग रखी जाएगी। श्री आंजना ने गुरूवार पूर्वान्ह 11.30 बजे किसानों को कोठी पहुंचने का आव्हान किया है।
बिजली,सिंचाई,कर्ज,नहर जैसे मुद्दों पर जुटेंगे किसान समस्याओं को लेकर आज उज्जैन में आंदोलन