नई दिल्ली।राहुल गांधी ने बुधवार को अलग-अलग प्रदर्शनों में शामिल हुए NSUI से जुड़े स्टूडेंट्स और कंटेंट क्रिएटर के साथ प्रेस की। इसमें एक छात्रा ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने उसके साथ मारपीट की। प्राइवेट पार्ट पर लात मारी।एक अन्य छात्र ने आरोप लगाया कि पुलिस कुछ गुंडों के कहने पर प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले रही थी। ये प्रदर्शन SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर किए जा रहे हैं। इंडिया ब्लॉक ने अब तक SIR और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मुद्दे पर 5 प्रदर्शन किए हैं।
राहुल गांधी ने कहा- देखिए ये हिंदुस्तान है, इसकी कोई जात नहीं है-राहुल गांधी ने कहा- ये हिंदुस्तान है, अमित शाह जी यहां कोई हिंदू-मुस्लिम नहीं है, इनकी कोई जात नहीं है। आप इस आवाज के सामने खड़े नहीं हो सकते। स्टूडेंट्स से कहना चाहता हूं। आप वीडियो बनाकर रखिए। उन सबूतों को हम रखेंगे। जब सब खत्म होगा तो उन सबूतों के आधार पर सबको सजा मिलेगी। चाहे पुलिस वाले हों या ज्ञानेश कुमार हों। ये देश की आवाज हैं। और इस आवाजा को दबाने की कोशिश हो रही है।
।