बाग। बाग पुलिस ने दो बुजुर्गों से हथियार के बल पर लूट करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी संजय उर्फ संजू (24) को गिरफ्तार किया है। आरोपी से लूटा गया मोबाइल, ₹8 हजार नकद, वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं देशी पिस्तौल सहित करीब ₹1.13 लाख का मशरूका जब्त किया गया।पुलिस के अनुसार 21 सितंबर को रामा भायल (60) अपने साथी के साथ डेहरी से लौट रहे थे। टेकी रोड स्थित हनुमान मंदिर के सामने तीन बदमाशों ने मोटरसाइकिल रोककर फालिया व देशी कट्टा दिखाते हुए दो मोबाइल और ₹3 हजार नकद लूट लिए थे। बाद में लूटे गए मोबाइल से यूपीआई के जरिए खाते से ₹24,630 भी निकाल लिए गए।पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच के बाद 5 अक्टूबर को आरोपी संजय उर्फ संजू को गिरफ्तार किया। मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। कार्रवाई में थाना प्रभारी हिरुसिंह रावत, चौकी प्रभारी नवलसिंह बघेल, साइबर सेल प्रभारी भूपेन्द्र खरतिया सहित पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा।
बाग पुलिस ने किया बुजुर्गों से हथियार दिखाकर लूट करने वाला आरोपी गिरफ्तार