: कपास एवं गराडू के खेतों में अवैध रूप से उगाए जा रहे गांजे के 229 हरे पौधे, , जप्त

     मनावर।   केंद्र सरकार द्वारा 2029 तक भारत को मादक पदार्थो से मुक्त करने के संकल्प को साकार करने एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में पुलिस अधीक्षक धार  सचिन शर्मा (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विजय डावर एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मनावर दीपांशु (IPS) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनावर  राजेश यादव के नेतृत्व में चौकी प्रभारी सिंघाना SI अनुप बघेल, चौकी प्रभारी बाकानेर SI मनोज पाटीदार एवं चौकी प्रभारी उमरबन SI प्रकाश अलावा की टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत ग्राम उकाला, चौकी उमरबन में तीन अलग-अलग खेतों में दबिश देकर कपास एवं गराडू की फसल के बीच अवैध रूप से उगाए जा रहे गांजे के कुल 229 हरे पौधे, कुल वजन करीब 170 किलोग्राम, अनुमानित बाजार मूल्य करीब ₹20 लाख का गांजा जप्त किया गया ।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment