ट्रम्प ने CNN को व्हाइट हाउस से बैन किया:कहा- फेक न्यूज फैलाते हैं; ऐलान के वक्त पत्रकार वहीं मौजूद थे

वॉशिंगटन डीसीअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 18 सितंबर को CNN, MS NOW और पॉलिटिको को व्हाइट हाउस से बैन करने का ऐलान किया। ट्रम्प ने कहा कि ये संस्थान लगातार फेक न्यूज फैला रहे हैं।उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में दूसरे मीडिया संस्थानों पर भी ऐसा एक्शन हो सकता है।जिस समय ट्रम्प यह ऐलान कर रहे थे, उस समय CNN, MS NOW और पॉलिटिको के पत्रकार व्हाइट हाउस प्रेस क्षेत्र में मौजूद थे और अपनी रिपोर्टिंग कर रहे थे।पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए ट्रम्प ने कहा कि फेक न्यूज फैलाने के लिए CNN, MS NOW और पॉलिटिको को बैन किया।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment