महिला की जहरीला पदार्थ खाने से बिगड़ी हालत,सर्पदंश का शिकार वृद्ध की नहीं बच पाई जान

उज्जैन। मक्सीरोड शंकरपुर में रहने वाली मनु कुमारी पति दुर्गेश 19 साल की गुरूवार को जहरीला पदार्थ खाने के बाद हालत बिगड़ गई। परिजन उसे चरक अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उपचार के लिये भर्ती किया और पंवासा थाना पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि मनु कुमारी नवविवाहिता है, उसकी हालत में सुधार होने पर पुलिस बयान दर्ज करेगी। फिलहाल उसके जहरीला पदार्थ खाने का कारण सामने नहीं आया है। एक अन्य मामले में विजयागंज मंडी से आदर्श पिता संजय 19 साल को भी चरक अस्पताल में भर्ती किया है। उसे लक्की परिहार अस्पताल लेकर पहुंचा था, आदर्श ने भी जहरीला पदार्थ खाया है, लेकिन  उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई, लेकिन डॉक्टरों की निगरानी में उपचार किया जा रहा है।
रतलाम जिले के ताल स्थित ग्राम लिम्बाखेड़ी में रहने वाले हीरालाल पिता पूरालाल प्रजापत 55 साल को बुधवार दोपहर सर्पदंश का शिकार होने पर उपचार के लिये परिजन रतलाम अस्पताल के बाद उज्जैन चरक अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां रात में हीरालाल की मौत हो गई। गुरूवार सुबह अस्पताल पुलिस चौकी ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया। बारिश के मौसम में सर्पदंश के मामले लगातार सामने आ रहे है। पूर्व में भी कई लोगों की जान जा चुकी है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment