इंदौर।इंदौर के लालबाग क्षेत्र में रहने वाले नमक फैक्ट्री संचालक ने विजयनगर स्थित अपनी फैक्ट्री में जहर खाकर सुसाइड कर लिया। सोमवार रात पत्नी से विवाद के बाद वे घर से निकले थे। मंगलवार को फैक्ट्री का शटर अंदर से बंद मिला तो कर्मचारियों ने उनके बेटे को सूचना दी।इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और शटर खोलकर देखा तो सत्यप्रकाश बेसुध पड़े थे। उन्हें तुरंत एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां मंगलवार शाम इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
शराब पीने के बाद खाया जहर-विजयनगर पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान सत्यप्रकाश (59) पिता किशन यादव, निवासी लालबाग कर्बला मैदान के रूप में हुई है। वे विजयनगर में नमक फैक्ट्री संचालित करते थे।