उज्जैन। चिमनगंज थाना पुलिस ने 8 दिन पहले कानीपुरा रोड से कार सवार आदर्श नायक ग्राम इटावा तराना हाल मुकाम राज रॉयल कालोनी, तेजस वर्मा देवनगर आगररोड और साहिल हैला निवासी बड़ा मोहल्ला पानबिहार को के पास से 53 किलो से अधिक गांजा बरामद किया था। तीनों से रिमांड के दौरान गांजा तस्कर सचिन उर्फ जतीन पिता प्रकाशचंद्र डिगल 33 साल निवासी भुवनेश्वर का सुराग मिला था, पुलिस की एक टीम सचिन को उड़ीसा से गिरफ्तार कर उज्जैन लाई थी। जिसे सोमवार को न्यायालय में पेश कर 8 दिनों की रिमांड पर लिया गया है। थाना प्रभारी विवेक कनोडिया ने बताया कि उड़ीसा के तस्कर से पूछताछ में गांजा सप्लाई की कई जानकारी सामने आ सकती है, संभावना है कि उससे जुड़े कुछ ओर आरोपी भी गिरफ्त में आ सकते है।
उड़ीसा के गांजा तस्कर को 8 दिन की रिमांड पर लिया