जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन, राहुल गांधी के समर्थन में नारेबाजी

महिदपुर। नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ हुए कथित अत्याचार के विरोध में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा व्यापक विरोध-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने छात्रों के समर्थन में आवाज बुलंद करते हुए केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध किया। यह प्रदर्शन धरना जिला कांग्रेस कमेटी महेश परमार के निर्देशानुसार क्षेत्रीय विधायक दिनेश जैन बोस के मार्गदर्शन में एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश बगाना एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष सगीर बेग के नेतृत्व में निकाला गया ।
प्रदर्शन के दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा छात्रों के समर्थन में धरना देने तथा उन्हें हिरासत में लिए जाने के विरोध में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की। इसी क्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर के प्रमुख मार्गों से रैली निकालकर प्रदर्शन किया। हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर कार्यकर्ताओं ने छात्रों के समर्थन में तथा केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शन संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष ने कहा कि छात्रों की आवाज को दबाने का प्रयास लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों का समाधान संवाद के माध्यम से किया जाना चाहिए।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment