महिदपुर। – दिनांक 16.07.2026 को रसुलपुरा फन्टे पर मुखबिर की सूचना पर से एक बिना नम्बर की पीकअप वाहन की तलाशी लेने पर पीकअप के अन्दर 30 लीटर अवैध जहरीली शराब आरोपीगण 1. सुरेश पिता कालुराम जाति गायरी उम्र 30 साल निवासी खासपुरा आलोट जिला रतलाम 2.धीरब पिता धुला जाति कंजर उम्र 22 साल निवासी ग्राम अरनिया डेरा थाना गंगधार जिला झालावाड राजस्थान के कब्जे से मिलने पर थाना महिदपुर पर अपराध क्रमांक 284/2026 धारा 49 ए आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । आरोपीगण को गिरफ्तार कर न्यायालय महिदपुर पेश किया गया था जहाँ से आरोपी गण का पुलिस रिमाण्ड लिया गया । आरोपीगण से अवैध शराब के स्त्रौत व अन्य अपराधो में पूछताछ की जाना है ।जप्त मश्रुका- तीस लीटर अवैध जहरीली शराब व एक बिना नम्बर की पीकअप कुल कीमत करीबन पाँच लाख तीन हजार रुपये है। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, अति.पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जिला उज्जैन करणदीपसिह ( भापुसे ) ,एसडीओपी जेंडेन लिंगजेरपा (भापुसे) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महिदपुर के नेतृत्व में 30 लीटर अवैध जहरीली शराब जप्त कर आरोपी गण को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर पुलिस रिमाण्ड लिया गया ।
बिना नम्बर के पीकअप वाहन से की 30 लीटर अवैध जहरीली शराब जप्त:2आरोपी गिरफ्तार