*मधुमक्खी के हमले से युवक घायल इलाज के 20 मिनिट बाद आया होश

टांडा(धार)- टांडा के समीपस्थ चुनपिया गांव में एक युवक पर मधुमक्खियो के झुंड ने हमला कर दिया। जिसे बेहोशी अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टांडा लाया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार गुरुवार सुबह 8 बजे कमलेश पिता रतन (20) गांव के समीप जंगल में बकरिया चरा रहा था। तभी मधुमक्खीयो के झुंड ने कमलेश पर अचानक हमला कर दिया। जान बचाने के लिए युवक गांव की और भागते हुए बेहोश हो गया। गांव के युवक तत्काल इसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टांडा पर लाए जहां डॉक्टर ने जरूरी जांच कर उपचार प्रारंभ किया। डॉ यत्न जैन ने बताया कि युवक की स्थिति गंभीर थी। इलाज के 20 मिनिट बाद इसे होश आया। अगर समय रहते उपचार नही मिलता तो हालत और बिगड़ सकती थी।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment