एनडीपीएस मामलों में फरार चल रहे 3आरोपियों को किया पुलिस ने गिरफ्तार

 बडौद। नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0″ अभियान के तहत नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत पुलिस बडौद द्वारामादक पदार्थों की अवैध तस्करी एवं तस्करों के विरुद्ध प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविन्द्र कुमार बोयट के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी आगर मोतीलाल कुशवाह के निर्देशन में थाना बड़ौद पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे  दो प्रकरण में तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
थाना बड़ौद के अपराध क्रमांक 126/2026 में धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट तथा विवेचना के दौरान बढ़ाई गई धारा 8/29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत फरार चल रहे आरोपी गबसिंह उर्फ गब्बर सोधिया (35 वर्ष), निवासी आमलिया, थाना बड़ौद एवं महेन्द्रसिंह पिता कालुसिंह सोधिया (24 वर्ष), निवासी सिंगलिया, थाना बड़ौद पुलिस गिरफ्त से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे,गिरफ्तार करने में  सफलता प्राप्त की है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment