पिपलीयामंडी।किसान विरोधी मोदी सरकार की गलत नीतियां का खामियाजा लंबे समय से अन्नदाता किसान भुगतने को मजबूर है।मोदी सरकार की गलत आयात,निर्यात नीतियों से किसानों को उसकी उपज का वाजिव दाम नही मिल रहा है।उक्त बात जिला कांग्रेस के महासचिव अनिल शर्मा ने गुरुवार को मुंदेडी के 75 वर्षीय किसान पूरणमल नंदाजी ब्राम्हण से खेत मे जुगाड़ के कुलपे चला रहे किसान से चर्चा की पूरणमल ने बताया कि मेरे पास ढेड़ बीघा खेती है एक बीघा में मूंगफली बोई है जिस पर 8 हजार रुपये का खर्चा आया अब इस पर में स्वयं कुलपा चला रहा हु महंगे खाद,बीज में सारा पैसा खर्च होगया है अब ट्रेक्टर या अन्य साधनों से कुलपने की मेरी क्षमता नही है।इसलिए उम्र के इस पड़ाव पर भी मुझे ही यह कड़ी मेहनत करना पड़ रही है।बुजुर्ग द्वारा कुलपा चलाने से मन काफी व्यथित हैजिला कांग्रेस के महासचिव अनिल शर्मा ने भाजपा की मोदी व मोहन सरकार को आड़े हाथों लेते हुवे कहा कि सरकार ने किसानों को गरीब व कर्जदार बना दिया है।किसान के पास महंगे खाद,बीज खरीदने के पैसे नही है वह इधर उधर से उधार लेकर खेती कर रहा है क्षेत्र में ऐसे कई किसान है जो पेसो के अभाव में स्वयं पति पत्नी जुगाड़ के कुलपे चलाकर खरपतवार हटाने को मजबूर है ऐसी कई तस्वीरें सामने आरही है यह भाजपा सरकार की नाकामी है।
इन्हें इस हाल में देखकर मन काफी व्यथित एवं दुःखी है।शर्मा ने कहा कि किसानों की उपज ओने पौने दामो पर खरीदकर इसका पूरा लाभ व्यापारी ही उठा रहे है।बारिश की लंबी खेंच से किसान पहले ही परेशान है कही किसानों ने दुबारा तो कही कही किसानों ने तीसरी बार भी बुआई करी है और अभी भी चिंता की लकीरें मिटी नही है सभी किसानों को बारिश का इंतजार है।मोदी जी ने कहा था कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी कर दूंगा पर 2026 में किसानों की हालत बद से बदतर होगई है।