दूल्हे को मंडप से उठा ले गई इंदौर-पुलिस:युवती ने झांसा देकर दुष्कर्म का लगाया आरोप

इंदौर। चंदन नगर थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में सीहोर निवासी युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस की टीम बुधवार को सीहोर पहुंची और शादी समारोह के दौरान मंडप से दूल्हे को हिरासत में लेकर इंदौर ले आई। मामले में युवती की शिकायत पर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है।चंदन नगर थाना पुलिस के मुताबिक इलाके में रहने वाली एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई है कि सीहोर निवासी रवि विश्वकर्मा ने शादी का वादा कर उससे प्रेम संबंध बनाए। इस दौरान करीब 1 साल तक उसने कई बार शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन बाद में शादी से इनकार कर दिया।युवती ने बताया कि वह दो दिन से शिकायत लेकर थाने के चक्कर लगा रही थी। शिकायत मिलने के बाद महिला पुलिसकर्मियों ने आरोपी रवि विश्वकर्मा को फोन कर थाने बुलाया, लेकिन उसने आने से मना कर दिया।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment