पुरानी रंजिश में महिलाओं ने खुलेआम हथियार लेकर मारपीट तोड़फोड़ की: 9आरोपियों पर केस दर्ज

इंदौर। खुडैल थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक परिवार पर हमला करने का मामला  आया है। आरोप है कि महिलाएं खुलेआम हथियार लेकर मौके पर पहुंचीं और परिवार के लोगों से मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की और बाहर खड़ी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने नौ आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।रास्ते में रोककर की मारपीट-खुडैल पुलिस के अनुसार आठ मील निवासी आसिफ पटेल की शिकायत पर अफसर पटेल, रिहान पटेल, परवीन, अरमान, अय्यूब, बबीता, आदिल, आरिफ पटेल सहित नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह अपनी कार से आठ मील जा रहा था, तभी आरोपियों ने रास्ते में रोककर डंडों से उसके साथ मारपीट की।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment