दोस्त को कॉल कर युवक ने फांसी लगाकर दी जान: पत्नी केघर वापस नहीं आने से था परेशान

इंदौर। बाणगंगा इलाके में एक युवक ने रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने अपने दोस्त को कॉल कर कहा कि परिवार से कह देना, मैं अब नहीं रहा। इसके बाद वह फंदे पर झूल गया। कुछ देर बाद परिजन घर पहुंचे और युवक को नजदीकी निजी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस के मुताबिक, विशाल (39) पुत्र मनोहर चौहान, निवासी साईं सुमन नगर, ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। परिवार के लोगों ने बताया कि विशाल एक निजी कंपनी में काम करता था। रविवार को छुट्टी होने के कारण वह घर पर ही था।चचेरे भाई अनिल ने बताया कि उनके पास विशाल के दोस्त का कॉल आया था। उस समय वह बाइक चला रहे थे, इसलिए कॉल रिसीव नहीं कर पाए। कुछ देर बाद उन्होंने वापस कॉल किया तो दोस्त ने बताया कि विशाल ने मरने की बात कही है। इसके बाद अनिल ने विशाल के भाई को कॉल किया, लेकिन वह भी घर पर नहीं था। फिर मां को सूचना दी गई। सभी परिजन जब विशाल के कमरे पर पहुंचे तो वह फंदे पर लटका मिला।विशाल अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ अलग रहता था। परिजन ने बताया कि उसकी पत्नी करीब दो महीने से एरोड्रम इलाके स्थित अपने मायके में रह रही थी। आशंका है कि पत्नी के घर वापस नहीं आने से वह मानसिक रूप से परेशान था और इसी वजह से उसने यह कदम उठाया। हालांकि, कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। विशाल के परिवार में दो बहनें और एक भाई हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।विशाल अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ अलग रहता था।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment