बीड़ी मांगने को लेकर हुए विवाद के बाद नशेड़ी ने की 18 वर्षीय युवक की हत्या

उज्जैन।नागदा के बिड़लाग्राम थाना क्षेत्र के जी ब्लॉक टापरी इलाके में रविवार रात 18 वर्षीय युवक जय प्रकाश ठाकुर की तलवार से हत्या कर दी गई। आरोप है कि बीड़ी मांगने को लेकर हुए मामूली विवाद के बाद करीब 50 वर्षीय मोहनलाल ढोली ने वारदात को अंजाम दिया।घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश है और परिजन ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी नशे की हालत में था। उसने जय प्रकाश से बीड़ी मांगी, लेकिन बीड़ी नहीं होने की बात कहकर युवक ने मना कर दिया। इससे आरोपी भड़क गया और दोनों के बीच विवाद हो गया।विवाद बढ़ने पर आरोपी ने तलवार से युवक के सीने पर वार कर दिया।  युवक के सीने से पेट तक गहरा घाव हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment