उज्जैन। लोगों से शनिवार देर शाम भिक्षा मांग रहा युवक आधी रात को महाकाल मंदिर क्षेत्र की तोपवाली मस्जिद के पास खाली दुकान में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने उसकी पहचान के प्रयास किये लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।
महाकाल थाना एएसआई बलराम थिरोटा और प्रधान आरक्षक रत्नेश श्रीवास्तव ने बताया कि रात में तोपवाली मस्जिद की गली में दुकान के अंदर एक युवक का शव लटका होने की खबर मिलने पर पुलिस पहुंची थी। युवक ने दुपट्टेनुमा कपड़े का फंदा बनाकर फांसी लगाई थी। उसे फंदे से उतारा गया। एक हाथ पर अंग्रेजी में सतीश और हिन्दू में राधे-राधे गुदा था। उसके हाथ पर पुराने कट के निशान भी थे। आसपास के लोगों से पहचान के प्रयास करने पर पता चला कि देर शाम को लोगों से भिक्षा मांग रहा था, लेकिन कौन है और कहां का रहने वाला है, इसकी जानकारी नहीं है। घटनास्थल से शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल पहुंचाया गया। रविवार दोपहर तक उसकी पहचान नहीं हो पाई थी, पोस्टमार्टम के बाद शव दफनाया गया है। आशंका है कि मृतक बाहर का रहने वाला है। पहचान होने और परिजनों के मिलने पर ही उसके संबंध में जानकारी स्पष्ट हो पायेगी।
तोपवाली मस्जिद के पास फंदे पर लटका मिला युवक