सड़क पर शराब पीने से रोकने पर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष पुलिस कर रही जांच

इंदौर।इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने से रोकने को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने हथियार निकाल लिए और जमकर चाकूबाजी हुई। घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार जनता क्वार्टर निवासी विनोद  (48) ने शिकायत दर्ज कराई है कि 31 मई की रात करीब 11 बजे वह सांची पॉइंट के सामने टहल रहा था। इसी दौरान उसने मंगू सरदार उर्फ राजदीप, जयेश संकट तथा उनके साथियों राहुल और नितिन को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते देखा। विनोद ने उन्हें समझाइश देते हुए कहा कि यह रिहायशी इलाका है और यहां महिलाओं का आना-जाना रहता है, इसलिए सड़क पर शराब न पिएं।

समझाइश के बाद शुरू हुआ विवाद-विनोद के मुताबिक उसकी बात सुनकर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जयेश संकट ने उसके साथ मारपीट की, जबकि मंगू सरदार ने चाकू निकालकर उस पर हमला कर दिया। चाकू का वार विनोद के गले के बाईं ओर लगा, जिससे वह घायल हो गया।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment