MY हॉस्पिटल में इमरजेंसी वार्ड के पास बाथरूम में पड़ा नवजात का शव मिला: पुलिस जांच में जुटी

इंदौर।एमवाय अस्पताल में शुक्रवार सुबह एक नवजात का शव मिला। शव इमरजेंसी वार्ड के सामने बने बाथरूम में मिला। सूचना मिलने के बाद एमवाय चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।पुलिस के मुताबिक सुबह कुछ लोग बाथरूम पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने वहां एक नवजात का शव पड़ा देखा। लोगों ने तुरंत मौके पर मौजूद सुरक्षा गार्ड को इसकी जानकारी दी। इसके बाद सफाई कर्मचारियों की मदद से शव को बाहर निकाला गया।तीन माह के बच्चे का बताया जा रहा शव-शुरुआती जानकारी में नवजात की उम्र करीब तीन महीने बताई जा रही है। शव को अस्पताल के CHMO कक्ष में रखवाया गया। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भिजवा दिया।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment