बाइक सवार वृद्ध दंपती को ट्रेक्टर चालक ने कुचला, वाहन चालकों में विवाद

उज्जैन। भाटपचलाना थाना क्षेत्र में देवरुंडी मार्ग खरसौदकला में देर शाम बाइक सवार वृद्ध दंपती मूलचंद पिता शंकरलाल परमार 65 साल और उनकी पत्नी कलाबाई परमार 60 साल निवासी ग्राम सलवा को तेजगति से दौड़ते ट्रेक्टर क्रमांक एमपी 13 झेड एक्स 9146 के चालक ने कुचल दिया। गंभीर घायल वृद्ध घायल दंपती को लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर भाटपचलाना पुलिस ने अस्पताल पहुंच घायल पति-पत्नी के बयान दर्ज कर ट्रेक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का प्रकरण दर्ज कर लिया। चालक दुर्घटना के बाद मौके से भाग निकला था।
तराना थाना क्षेत्र के तलाब की पाल के पास राज पिता किशोर परमार निवासी मालीपुरा तराना ट्रेक्टर लेकर गुजर रहा था। वहीं निगम कालोनी तराना में रहने वाला नितिन पिता रामचंद्र पाटीदार कार लेकर आ गया। दोनों के बीच पहले साईड देने की बात पर विवाद हो गया। कार में सवार नितिन ने ट्रेक्टर चालक के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। ट्रेक्टर चालक राज ने अपने साथियों को बुला लिया और नितिन के साथ मारपीट की। मामला पुलिस के पास पहुंचने पर क्रास प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया गया है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment