उज्जैन। चिंतामण रेलवे स्टेशन मार्ग पर सोमवार-मंगलवार रात शादी में मोबाइल बार-बार देखने की बात पर हुए विवाद में हर्ष पिता भरत चौकसे निवासी चिंतामण और यश पिता अशोक सौदे निवासी नलियाबाखल का आमना-सामना हो गया। दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई और यश ने अपने साथी दुर्गाप्रसाद वैष्णव के साथ मिलकर हर्ष पर चाकू से वार कर दिया। बीच बचाव में हर्ष का साथी राहुल गुरू आया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। यहीं नहीं हर्ष और राहुल ने मिलकर यश सौदे की कार में तोड़फोड़ कर नुकसान कर दिया। बताया जा रहा है। राहुल गुरू और हर्ष चिंतामण मंदिर में शादी कराने का काम करते है। मामले में चिंतामण गणेश थाना एसएचओ हेमराज यादव ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रास प्रकरण दर्ज किया गया है। इनके बीच शादी के दौरान मोबाइल देखने पर विवाद हुआ था, उसी को लेकर रात में घटना हुई है।
। ग्राम उंडासा में रहने वाले धर्मेन्द्र चंदेल के बच्चे का पड़ोस में रहने वाली रामाबाई के बच्चों से विवाद हो गया था। धर्मेन्द्र उन्हे समझाने पहुंचा और बच्चों का ध्यान रखने की बात कहीं। इस दौरान उनके बीच कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद मामला शांत हो गया और धर्मेन्द्र लौट आया, लेकिन रामाबाई अपनी बेटी बुलबल और हीरा के साथ धर्मेन्द्र के घर पहुंची और चिल्ला चोंट करते हुए पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। जिसमें धर्मेन्द्र की पत्नी कृष्णाबाई सिर में पत्थर लगने से घायल हो गई। कृष्णाबाई को उपचार के लिये चरक अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस बयान दर्ज कर मामले की जांच करेगी।
चिंतामण रेलवे स्टेशन मार्ग पर 2 पक्षों में विवाद,महिला पर पत्थरों से किया हमला